राजस्थान के नागौर जिलें में मौसेर भाई बहन ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा हम दोनों के बीच कुछ नहीं था, बदनामी कर रहे थे लोग। इतनी बदनामी के बाद नहीं जीना हमें।

नागौर. नागौर जिले से बेहद अजीबोगरीब केस सामने आया है,यहां 4 बच्चों के पिता और एक युवती ने तालाब में कूदकर जान दे दी। तालाब में कूदने से पहले दोनों ने जहर भी खाया था। बुधवार दोपहर दोनों ने जान दे दी थी। बुधवार शाम तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने पड़ताल शुरू की। पता चला गांव के बाहर ही बने तालाब में दोनों के शव पड़े हैं। आज पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए तो उसके बाद एक सुसाइड नोट निकला। इस सुसाइड नोट से इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। नागौर की जायल थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनो थे मौसेरे भाई बहन
जायल पुलिस ने बताया कि डेह गांव में रहने वाले अमराराम और अनीता ने जान दे दी । अमराराम 4 बच्चों का पिता था, जबकि अनीता की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी । दोनों मौसेरे भाई बहन थे। 
आज जो सुसाइड नोट मिला उसमें लिखा हुआ बताया गया है कि दोनों ने इसलिए जान दे दी क्योंकि जमाना उन्हें संदेह की नजर से देखता था। जमाने की नजर में उन दोनों के बीच में संबंध थे, जबकि ऐसा कुछ नहीं था । सुसाइड नोट में यह भी लिखा गया है कि इतनी बदनामी झेलने के बाद हम लोग जीना नहीं चाहते। इसलिए हम दोनों जान दे रहे हैं, हमारी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं माना जाए। इसके लिए हम ही दोषी हैं। इस सुसाइड नोट को मिलने के बाद अब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

पुलिस ने बताया की, जहर भी खाया था दोनों ने
पुलिस ने बताया कि दोनों पर जान देने का इतना जुनून सवार था कि उन्होंने तालाब में कूदने से पहले तालाब के पास बैठकर जहर भी खाया था । जहर की शीशी और उनके चप्पल तालाब के पास से बरामद होने के बाद ही तालाब में उनकी जांच पड़ताल तलाश शुरू की गई थी । गौरतलब है कि अक्सर राजस्थान से ऐसे मामले सामने आते हैं जब प्रेमी युगल को परिवार शादी नहीं करने देता तो वह किसी न किसी तरीके से अपनी जान दे देता है। लेकिन इस तरह का मामला पहली बार सामने आए हैं कि जब एक युवक और युवती ने सिर्फ इसलिए जान दे दी ताकि मैं साबित कर सके कि उन दोनों के बीच में ऐसा कुछ नहीं था, जैसे जमाना सोच रहा था।

यह भी पढ़े- सीकर में हुआ दर्दनाक हादसा, 12 साल के मासूम पर चढ़ा 12 पहियों का ट्रोला, मां के सामने तड़पते हुए तोड़ा दम