युवक-युवती ने जान क्यों दी इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है लेकिन प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग का माना जा रहा है। परिजनों की तरफ से भी अभी इसको लेकर किसी भी तरह का बयान नहीं मिल रहा है।

नागौर : राजस्थान (Rajasthan) के नागौर (Nagaur) में 27 साल के युवक और 16 साल की नाबालिग लड़की का शव फंदे पर झूलता मिला। एक खेत में दोनों शव पेड़ से लटके मिले। दोनों की कमर एक दुपट्टे से बंधी थी। आस पास के लोगों ने जब इसे देखा तो वहां सनसनी फैल गई। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर दोनों के शव फंदे से उतरवाकर सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ही मोहल्ले के थे दोनों
सदर थाना अधिकारी त्रिलोक वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक खेत में लड़के और लड़की की लाश फंदे से लटक रही है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों एक पेड़ से फांसी पर झूलते दिखे। पास में एक बाइक भी खड़ी मिली। बाइक नंबर के आधार पर दोनों की शिनाख्त की गई और उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। 

घर से रात को हुए थे गायब, प्रेम प्रसंग का संदेह
जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपनी नानी के घर रह रही थी। बीती रात को ही घर से गायब हुई थी। मृतक गणेश भी रातभर से गायब था। दोनों की ही परिजन रातभर से तलाश कर रहे थे। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। इसी बीच परिजनों को उनकी मौत की खबर मिली। इस खबर के बाद से ही परिवार में मातम है।

इसे भी पढ़ें-राजस्थान में 9 साल के अंकित की दुखभरी कहानी फिल्म से कम नहीं, रो देंगे आप, जिस पर भरोसा किया उसने ने दिया दर्द

इसे भी पढ़ें-राजस्थान में एक फैमिली के लिए मंगल ऐसे बना अमंगल: पलभर में परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सब खत्म