महिला  का आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और मारपीट भी की। फिर, इसके बाद लूणकरणसर में जंभेश्वर भादू भाई होटल ले गए। जहां पर चारों आरोपियों ने उसके नाबालिग बेटे से कुकर्म किया।  

बीकानेर (Rajasthan) । पड़ोसी और उनके रिश्तेदारों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दिया। 15 साल के बच्चे का अपहरण कर उससे एक माह तक कुकर्म किए। इतना ही नहीं इस दौरान उसे प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल डाल दिया और सिगरेट से उसे दाग भी दिया। हालांकि अब पीड़िता कि मां ने बज्जू थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधाार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे खुला राज
4 जनवरी को आरोपियों की चंगुल से छूंटकर भागे लड़के ने घर आकर पूरी कहानी बताई। आरोप है कि आरोपियों ने शिकायत करने पर मां-बाप को जान से मारने की धमकी दी। जिसके डर से वो एक माह तक नकी गिरफ्त में रहा। 

ननिहाल के जा रहा था लड़का
पीड़ित की मां का आरोप है किक 5 दिसंबर को उसका 15 साल का बेटा अपने ननिहाल जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी जसराज बिश्नोई, उसके रिश्तेदार हरीश, सोमराज और विकास ने उसका अपहरण कर लिया। वे पिकअप में उसे लूणकरणसर ले गए थे।

पहले पिलाई शराब, फिरर किए कुकर्म