बांदीकुई पुलिस ने बताया कि 13 साल की लड़की माता-पिता से छुपकर फ्री फायर गेम खेलती थी। उसकी इंस्टाग्राम पर भी आईडी थी। इसी आईडी से मूल रुप से बिहार और वर्तमान में कतर देश निवासी युवक इजराइल नदाफ लड़की के संपर्क में आया था।

दौसा. कतर में बैठे एक मजदूर ने राजस्थान के दौसा शहर में रहने वाली 13 साल की एक लड़की के अपहरण की साजिश रची, अपहरण करने के लिए वह विदेश से यहां आ भी गया और उसके बाद लड़की का अपहरण कर भी लिया। लेकिन उसे देश से बाहर ले जाते समय आखिर पुलिस ने उसे दबोच ही लिया। कुछ घंटे की और देरी हो जाती तो तो 13 साल की लड़की का जीवन बर्बाद हो जाता। यह पूरी घटना राजस्थान के दौसा शहर में स्थित बांदीकुई थाना क्षेत्र की है। लड़की का अपहरण करने वाले को पोक्सो कोर्ट ने सात दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माता पिता से छुपकर गेम खेलती थी लड़की
बांदीकुई पुलिस ने बताया कि 13 साल की लड़की माता-पिता से छुपकर फ्री फायर गेम खेलती थी। उसकी इंस्टाग्राम पर भी आईडी थी। इसी आईडी से मूल रुप से बिहार और वर्तमान में कतर देश निवासी युवक इजराइल नदाफ लड़की के संपर्क में आया था। नदाफ काफी समय नेपाल भी रहा था और बाद में वहां से कतर चल गया था। कतर में वह इलेक्ट्रिक कंपनी में मजदूरी करता था। उसने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई पिक्चर डाल रखी थी। इन्हीं पिक्चर्स से 13 साल की लड़की इंप्रेस हो गई थी। इसके बाद बातचीत हुई और कई दिनों की बातचीत के बाद उसने लड़की का माइंड वॉश कर ही दिया। 

18 को कतर से दिल्ली आया और फिर दिल्ली से दौसा
पुलिस ने बताया कि इजराइल नदाफ 18 जून को कतर से दिल्ली आ गया था। उसके बाद अगले दिन दिल्ली से दौसा आ गया था। दौसा में 19 साल की लड़की तय प्लानिंग के तहत घर से कुरकुरे लेने के लिए निकली और फिर वापस घर नहीं पहुंची। नदाफ उसे बस से दिल्ली ले गया और उसके बाद दिल्ली से बस से नेपाल ले जाने लगा। इधर दौसा में पुलिस ने हर तकनीक का इस्तेमाल कर लड़की की लोकेशन ट्रेस कर ही ली।

उसकी इंस्टा आईडी से नदाफ के बारे में पता चला तो उसे ट्रैक करना शुरु किया गया। पता चला नदाफ ने दिल्ली आकर सिम ली है। उसे ट्रैक करने पर पता चला कि वह दिल्ली पहुंचा है और उसके बाद नेपाल जा रहा है। पुलिस टीमों ने उसे बिहार में दबोच ही लिया। बिहार में बस स्टैंड से उसे गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की बरामद कर ली गई। नेपाल जाने से चंद घंटों पहले पुलिस का यह अभियान सफल रहा है। लड़की को दौसा लाया गया है। वहीं लड़के को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया है।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान के बूंदी में एक जज का सख्त आदेश, कहा- स्वर्गलोक तलाशो या पाताल लोक लेकिन 'भगवान' को लेकर आओ