कवि कुमार विश्वास ने सीएम गहलोत पर अलग अंदाज में कटाक्ष किया। उन्होंने कहा- वो बेचारे अशोक गहलोत इतने भले आदमी हैं, उनकी यह हालत कर रखी है इन भाजपाइयों ने कि अगर 5 विधायक एक साथ बाथरूम चले जाएं तो गहलोत साहब बाथरूम के बाहर कुर्सी लगा लेते हैं। 

नागपुर/जयपुर. नेताओं पर अपने ही तरीके से बेबाक अंदाज में तंज कसने के लिए मशहूर कवि कुमार विश्वास फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर अलग ही अंदाज में कटाक्ष किया। जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में हर तरफ हो रही है। कवि कुमार विश्वास ने कहा-'अगर 5 विधायक साथ बाथरूम चले जाएं तो गहलोत को डर सताने लगता है। वह बाहर कुर्सी डालकर बैठ जाते हैं'।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुश्किल से तो बेचारे कांग्रेसियों की तीन सरकारें आईं थीं...
दरअसल, कवि कुमार विश्वास नागपुर में आयोजित खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचे हुए थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इस उन्होंने राजनीतिक चुटकी लेते हुए कहा कि मुश्किल से तो बेचारे कांग्रेसियों की तीन सरकारें आईं थी एक छत्तीसगढ़ में एक राजस्थान में और एक मध्य प्रदेश में, लेकिन वो भी भाजपाईयों से सहन नहीं हुईं। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सत्ता अपने हाथ में ले ली। तो राजस्थान में भी सियासी संकट चल ही रहा है। जिसका डर सीएम गहलोत को हरदम लगा रहता है।

भले आदमी हैं गहलोत..लेकिन लगा रहता है डर
कुमार विश्वास ने कविता कहते हुए कहा- भाजपा नेताओं ने तो कांग्रेस के नेताओं का जीना नरक कर दिया है। वो बेचारे अशोक गहलोत इतने भले आदमी हैं, उनकी यह हालत कर रखी है इन भाजपाइयों ने कि अगर 5 विधायक एक साथ बाथरूम चले जाएं तो गहलोत साहब बाथरूम के बाहर कुर्सी लगा लेते हैं। बता दें कि है कुमार विश्वास की पत्नी को अशोक गहलोत सरकार में राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य बनाई गई हैं।

कन्हैया कुमार पर भी साधा निशाना
कुमार विश्वास ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का नाम लिए बिना उनपर भी तंज कसा। उन्होंने कहा अमित शाह के गृहमंत्री बनने से पहले दिल्ली में कई लोग कहते थे हमें चाहिए आजादी, अब कोई नहीं कह रहा, क्योंकिं उन्हें पता है कि ये होम डिलीवरी भई करा सकता है। 

यह भी पढ़ें-कांग्रेस के दो मुख्यमंत्री इस मुद्दे को लेकर आमने-सामने, सोनिया गांधी तक जा पहुंची बात..जानिए क्या है मामला

यह भी पढ़ें-सचिन पायलट ने किया गजब कमाल: डेढ़ मिनट में 51 मीटर लंबा साफा बांधा, देखने वाले भी हैरत में पड़ गए...