बूंदी में एक पुलिसवाले ने वर्दी को कलंकित कर दिया। इस पुलिसकर्मी पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है। इसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

बूंदी, राजस्थान. यहां एक पुलिसवाले ने वर्दी को कलंकित कर दिया। पुलिसवाले पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गांववालों ने गुस्से में पुलिसवाले की पिटाई कर दी। उसका मुंह काला कर दिया। इस मामले में पुलिसवाले की शिकायत पर मारपीट करने वालों पर भी FIR दर्ज की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह शर्मनाक मामला बूंदी जिले के हिंडोली थाने के तहत सुरखपुरा गांव में हुई। बताते हैं कि कांस्टेबल महेश शर्मा किसी काम के सिलसिले में गांव आया था। पीड़िता की मां की ओर से FIR में लिखवाया गया कि बुधवार शाम 4 बजे उनकी बेटी खेत से मटर तोड़कर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी मिला। उसने किसी का पता पूछा। इसके बाद बेटी से बोला कि मटर नहीं खिलाओगे। बेटी ने उसे मटर दिए। इसके बाद वो अश्लील हरकतें करने लगा।

लड़की ने घर पहुंचकर घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। इसके बाद गुस्से में लोगों ने कांस्टेबल को पकड़ लिया और फिर पीटते हुए मुंह काला कर दिया। कांस्टेबल ने अपने मोबाइल से अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे लोगों से मुक्त कराया। 

डिंडोली के सब इंस्पेक्टर श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया कि दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।