इस मुश्किल घड़ी में पुलिस के जवान अपने फर्ज से पीछे नहीं हट रहे हैं। देश के जवानों ने कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम कर दी है। जिन्होंने देश में चल रहे संकट के समय में अपनी शादी तक टाल दी। 

जयपुर (राजस्थान ). लॉकडाउन में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी अगर किसी पर है तो वह है पुलिस। जो इस मुश्किल घड़ी में अपने फर्ज से पीछे नहीं हट रही है। कई जवानों ने कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की है। जिन्होंने देश में चल रहे संकट के समय में अपनी शादी तक टाल दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश की रक्षा से बढ़कर कुछ नहीं
दरअसल. लॉकडाउन से पहले जयपुर सांगानेर थाने के सिपाही टिंकू कुमावत छुट्टी पर थे। क्योंकि 2 अप्रेल को उनकी शादी होनी थी। विवाह के कार्ड भी बांटे जा चुके थे और शादी हॉल भी बुक हो गया था। यहां तक की कांस्टेबल ने अपने हनीमून तक की प्लानिंग कर ली थी। लेकिन देश के लिए सब स्थगित कर दिया। 

सिपाही ने कह दी दिल को छू लेने वाली बात
जब देश में कोरना वायरस का संकट बढ़ता गया और लॉकडाउन करना पड़ा तो कांस्टेबल अपनी शादी की तरीख आगे बढ़ाकर ड्यूटी पर आ गया। जब अधिकारियों ने उनसे पूछा तुम जाओं अपनी शादी करो। तो सिपाही ने बोला-सर इस समय मेरे लिए देश और उसमें रहने वाले लोगों की सुरक्षा करना ज्यादा जरुरी है। शादी का क्या वह तो बाद में भी हो जाएगी।