नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग अलग जगह ले जाकर किया रेप 

 चूरू. राजस्थान के चूरू जिले में एक विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। मां के साथ महिला थाने पहुंची पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी ने पहले नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग अलग जगह ले जाकर 22 दिन तक रेप करता रहा। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


शादी से पहले हुई दोस्ती, बाद तक करता रहा पीछा

महिला थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि पीड़िता झुन्झुनूं जिले के ग्रामीण इलाके 24 वर्षीय विवाहिता है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पिछले साल मार्च महीने में शादी हुई थी। इससे पहले उसकी झुंझुनूं के मंडावा निवासी आरोपी से उसकी दोस्ती थी। जिसने 27 फरवरी 2022 को लाल घण्टाघर के पास स्थित एक होटल में उसे मिलने को बुलाया। जहां पहुंचने पर उसने उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। कॉफी पीते ही वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया। आरोपी ने घटना का अश्लील विडियो बना लिया। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर उसी दिन फिर उसे बलात्कार का शिकार बनाया। इसके बाद भी अलग अलग जगह ले जाकर रेप करता रहा।

निकाह का रखा प्रस्ताव

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने घटना के बाद उसे ससुराल छोड़कर आने की धमकी दी। उससे निकाह करने की बात भी कही। बात नहीं मानने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। जिससे डरकर वह ससुराल भी छोड़कर आ गई। इसके बावजूद आरोपी महिला का पीछा नहीं छोड़ रहा था। जिससे परेशान होकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए उसका मेडिकल करवाया है। साथ ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।