बारां जिला परिषद (Baran Zilla Parishad) के जिला प्रमुख की सीट पर भाजपा के पास बहुमत था। इसके बावजूद पार्टी अपना जिला प्रमुख नहीं बना पाई, इसी बात से भाजपा कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं पर नाराज हो गए और सांसद कार्यालय पर जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, सांसद के दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। 

बारां। राजस्थान (Rajasthan) के बारां (Baran) शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP Workers) ने अपनी ही पार्टी के सांसद दुष्यंत सिंह (Dushyant Singh) के दफ्तर पर जमकर पथराव किया और तोड़फोड़ भी की। भाजपा कार्यकर्ताओं का ये गुस्सा बहुमत के बावजूद बारां जिला परिषद में हारने के बाद फूटा। दुष्यंत सिंह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के बेटे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, बारां जिला परिषद (Baran Zilla Parishad) के जिला प्रमुख की सीट पर भाजपा के पास बहुमत था। इसके बावजूद पार्टी अपना जिला प्रमुख नहीं बना पाई, इसी बात से भाजपा कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं पर नाराज हो गए और सांसद कार्यालय पर जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, सांसद के दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और लाठीचार्ज कर भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

भाजपा को 13 सीटें मिली थीं
बारां जिला परिषद के 25 वार्डों में भाजपा के 13 और कांग्रेस के 12 प्रत्याशी जीते। भाजपा की ओर से प्रियंका शर्मा और कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया उम्मीदवार थी। लेकिन, भाजपा बहुमत के बावजूद कांग्रेस की उर्मिला जैन जिला प्रमुख बन गईं। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए और कलेक्ट्रेट के पास भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के कार्यालय पर पहुंच गए। यहां पहले नारेबाजी की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की और पथराव किया। 

कांग्रेस के साथ मिलीभगत का आरोप
नाराज कार्यकर्ताओं ने यहां रखी कुर्सियों को तोड़ दिया। पत्थर से सांसद कार्यालय के कांच तोड़ दिए गए। यहां खड़ी गाड़ी पर भी पथराव किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज किया और स्थिति पर काबू पाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े नेताओं पर कांग्रेस के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।

गरीब के घर 'मेहमान' बनी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, खाट पर बैठीं, रबड़ी का स्वाद चखा, महिलाओं ने की मनुहार

'याद रखो मैं राजमाता की बेटी हूं' आखिर पूर्व CM वसुंधरा राजे को क्यों ये बोलना पड़ा, जानिए इसके मायने

राजस्थान भाजपा में फूट! वसुंधरा समर्थकों ने बनाया, 'वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच'