पंडित जी की ढाणी गांव में भील परिवार की महिलाओं को पता चला कि पूर्व मुख्यमंत्री यहां आई हैं। तुरंत महिलाओं ने उन्हें रोककर अपने झोपे में चलने की मनुहार की।

जोधपुर : राजस्थान (rajsthan) की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) गुरुवार को जोधुपर पहुंची तो रास्ते में भील समुदाय की महिलाओं ने उन्हें रोक लिया और अपने झोपे में चलने की मनुहार करने लगीं। राजे ने भी बड़ी सादगी से उनका आमंत्रण स्वीकार कर लिया। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन पर जोधपुर में उनके घर संवेदना प्रकट करने गईं थीं। यहां से राजे चाड़ी गांव में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक व्यक्त करने जा रही थी। रास्ते में पंडित जी की ढाणी गांव में भील परिवार की महिलाओं को पता चला कि पूर्व मुख्यमंत्री यहां आई हैं। तुरंत महिलाओं ने उन्हें रोककर अपने झोपे में चलने की मनुहार की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भील के घर पहुंची वसुंधरा राजे
बालिका नेनू भील और उसके पिता हीरा भील और मोहनी भील वसुंधरा राजे को अपने झोपड़ी में ले गई। वहां उन्होंने पूर्व सीएम को खाट पर बिठाया और मिट्टी के कुल्हड़ में बाजरे और जीरे की रबड़ी पिलाई। राजे ने भी भील महिलाओं का सत्कार स्वीकार कर बड़े चाव से राबड़ी का स्वाद लिया। इसकी तस्वीर भी उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया।

Scroll to load tweet…

पूर्व मुख्यमंत्री को सुनाया दर्द
गरीब हीरा भील ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बताया कि वे बेहद गरीब हैं। उनके मकानों के पट्टे नहीं बने हैं। उन्हें पट्टे मिल जाएं तो अच्छा रहे। इस पर राजे ने मौके पर ही इस संबंध में जोधपुर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह से बात की और भील परिवार की मांग पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भील परिवार की महिलाओं को अपनी बच्चियों को पढ़ाने की भी सलाह दी। आते वक्त भील परिवार का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस में कलह : पंजाब में सीएम के बाद अब प्रभारी हरीश रावत की भी छुट्टी, इस कद्दावर नेता को मिला चार्ज

सीएम गहलोत का गृह क्षेत्र है जोधपुर
वसुंधरा राजे लंबे अरसे बाद सीएम अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर पहुंचीं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत करने एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की। एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां लगे लंबे जाम से निकलने में खुद वसुंधरा राजे को भी आधा घंटा लग गया।

इसे भी पढ़ें-जब फ्लाइट में अचानक आमने-सामने आ गए प्रियंका-अखिलेश, हाथ जोड़े, मुस्कुराए, जानिए क्या हुई बात...