जस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा-राजस्थान में पुलिस, जेल और होमगार्ड विभाग के स्थायी कार्मिकों को अब वर्दी व किट भत्ते के रूप में हर साल एकमुश्त सात हजार रूपए दिए जाएंगे। 

जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा-राजस्थान में पुलिस, जेल और होमगार्ड विभाग के स्थायी कार्मिकों को अब वर्दी व किट भत्ते के रूप में हर साल एकमुश्त सात हजार रूपए दिए जाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 90 हजार कर्मचारियों को होगा लाभ
सरकार के इस फैसले से राज्य के पुलिस विभाग के 90 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। साथ ही इससे राजकोष पर करीब 63.43 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा। मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव पर गृह विभाग ने भी मुहर लगा दी है।

ऐसे मिलेगा कर्मचारियों को फायदा
बता दें कि पिछले साल मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के प्रभारी मंत्री के रूप में पुलिस, जेल एवं होमगार्ड विभाग के स्थायी कार्मिकों को एकमुश्त सात हजार रुपए वर्दी और किट भत्ता देने की घोषणा की थी। सरकारी बयान के अनुसार इस मंजूरी से पुलिस विभाग के कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के 86,487 कार्मिक, होमगार्ड विभाग के कांस्टेबल से हैडकांस्टेबल तक के 422 और जेल विभाग के प्रहरी से लेकर उप कारापाल तक के 3712 सहित कुल 90,621 कार्मिकों को लाभ मिलेगा।