गहलोत सरकार के 15 मंत्रियों को मंत्रिमंडल के विस्तार होन के एक दिन बाद सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पोर्टफोलियो का बंटवारा भी कर दिया गया है। वहीं अपने पास गृह, वित्त, आईटी और संचार विभाग रखा है। 

जयपुर. राजस्थान में गहलोत सरकार (rajasthan government ) के मंत्रिमंडल के विस्तार होन के एक दिन बाद आज सोमवार को पोर्टफोलियो का बंटवारा भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने अपने पास गृह, वित्त, आईटी और संचार विभाग रखा है। बाकी सभी विभाग नए मंत्रियों को बांट दिए हैं। जिसमें बीडी कल्ला को शिक्षा और परसादी लाल मीणा को स्वास्थ्य विभाग जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए किसे क्या मिला...
वहीं शांति धारीवाल को संसदीय मामलों और सालेह मोहम्मद को अल्पसंख्यक मामलों वाला विभाग दिया गया है। प्रमोद जैन भाया ने राजस्थान पोर्टफोलियो आवंटन में खदान और पेट्रोलियम, लालचंद कटारिया कृषि, उदयलाल अंजना सहकारी को बरकरार रखा है। 

राजस्थान में मंत्रियों की संख्या हुई 30
बता दें कि रविवार को गहलोत सरकार के 15 मंत्रियों ने मंत्रीपद की शपथ ली थी। इस मंत्रिमंडल विस्तार में 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों को जगह दी गई है। इस विस्तार के साथ ही राजस्थान में मंत्रिमंडल के सभी 30 पद भर गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए थे।

राजस्थान सरकार के 30 मंत्रियों की देखिए लिस्ट किसे क्या मिला...