कुछ दिन पहले दुकान मालिक से हुए मामूली विवाद के बाद  राजधानी जयपुर में दबंगों की दबंगई का सनसनीखेज सीसीटीवी सामने आया दुकानदार और उसकी 2 साल की भतीजी पर किया हमला। 

जयपुर. राजधानी के रामनगरिया थाना इलाके में कुछ दबंगों की दबंगई का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में 10 से 12 बदमाश कुछ दुकानों में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं । इस वीडियो के आधार पर ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और अब पुलिस इस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है । 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अचानक आए और हमला कर दिया

रामनगरिया पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में दुकान चलाने वाला अभिषेक शर्मा अपनी दुकान पर बैठा था। उसकी 2 साल की भतीजी भी उसकी गोद में थी। इसी दौरान कुछ युवक आए और उन्होंने दुकानदार से मारपीट की । अभिषेक की परिवार की सदस्य 50 वर्षीय कैलादेवी बीच-बचाव करने आई तो एक बदमाश ने उनके सर पर डंडा मार दिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मारपीट में 2 साल की मासूम को भी मामूली चोटे आई है ।

कुछ दिन पहले हुआ था सामान खरीदने को लेकर विवाद
 अभिषेक शर्मा ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिन पहले कॉलोनी में ही रहने वाले प्रकाश मीणा उनकी दुकान में सामान खरीदने आए थे। सामान की खरीदने को लेकर उनसे मामूली विवाद हो गया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने नहीं सोचा था कि विवाद इतना बढ़ जाएगा। उसने बताया कि जब वह अपनी दुकान पर बैठा था तो 10 से 12 युवक आए उनमें से दो बाइक पर भी थे । उन्होंने आते ही मेरी दुकान और आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ कर दी । ताबड़तोड़ डंडे बरसांए, मारपीट की और उसके बाद मौके से फरार हो गए । 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस पूरी घटना के दो सनसनीखेज वीडियो सामने आए हैं। इन्हीं आधार पर अब गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।

"

इसे भी पढ़े- राजस्थान में दबंगों का आतंकः रेलवे फाटक न खोलने पर गेटमेन पर ताबड़तोड फायरिंग, एक जबड़े में फंसी और एक हाथ में