हैरान कर देने वाली यह घटना नागौर जिले के खींवसर में देखने को मिली। जहां थाने में शुक्रवार रात पुलिसकर्मी शराब पार्टी कर रहे थे। दरअसल, बीती रात इस क्षेत्र से विधायकर नाराणण बेनीवाल अचानक पुलिस थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि थाने की एक बैरक में पुलिसकर्मी शराब पार्टी करने में मशगूल थे।

नागौर (राजस्थान). एक तरफ जहां पुलिस के जवान कोरोना के कहर में दिन रात ड्यूटी करके लोगों को संक्रमण से बचा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के एक थाने से पुलिसकर्मियों को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थाने की बैरक में पुलिसकर्मी कर रहे थे शराब पार्टी 
हैरान कर देने वाली यह घटना नागौर जिले के खींवसर में देखने को मिली। जहां थाने में शुक्रवार रात पुलिसकर्मी शराब पार्टी कर रहे थे। दरअसल, बीती रात इस क्षेत्र से विधायकर नाराणण बेनीवाल अचानक पुलिस थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि थाने की एक बैरक में पुलिसकर्मी शराब पार्टी करने में मशगूल थे।

विधायक ने दी सुधरने की चेतावनी
विधायक के साथ मौजूद कार्यकर्तओं ने इस घटना फोटो और रिकॉर्डिंग मोबाइल फोन पर कर वायरल कर दीं। इसके बाद मामले की जानकारी एमएलए ने नागौर एसपी डॉ. विकास पाठक को दी। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियो को खूब खरी खोटी सुनाई और कहा आप क्या जनता को न्याय दिला पाएंगे जो खुद दारू पी रहे हैं।