इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं महिला का पति मासूम बच्चों के शवों को गोद में रख रो रहा है। बार-बार यही कह रहा है कि विमला तू ने यह क्या कर लिया। जो अपने ही घर को उजाड़ लिया। अब में किसके लिए जिंदा रहूंगा।

अजमेर. राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने खौफनाक कदम उठाते हुए तीन बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। चारों के शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में बने एक कुएं में मिले हैं। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात को घर से निकली और जिंदगी खत्म कर ली
बता दें कि यह दर्दनाक घटना अजमेर जिले के रामसर गांव में हुई। यहां के रहने वाले प्रधान माली की 30 साल की पत्नी विमला बिना किसी को बताए अपने घर से बुधवार शाम तीन बच्चों को लेकर निकली थी। जहां उसने बच्चों के साथ कुएं में जाकर छलांग लगा दी। गांव वालों को हादसे की जानकारी गुरुवार सुबह पता चली। इसके बाद परजिन और पुलिस मौके पर पहुंच शवों को बाहर निकाले गए।

इस वजह से महिला उठाया ये कदम
मृतक महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी विमला की शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से वह अक्सर मानसिक रुप से बीमार रहती थी। इस वजह से उसने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया। हालांकि उन्होंने ससुराल में किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

बिना बताए निकल जाती थी घर से बाहर
वहीं मामले की जांच कर रहे नसीराबाद सदर थाना प्रभारी राजेश मीणा ने चारों की पहचान 30 साल की विमला उसके साथ उसकी 7 साल की बेटी कोमल, 4 साल की बेटी राधिका और ढाई साल का बेटा छीतर के रुप में की। पुलिस वहीं घरवलो ने बताया कि वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती थी। लेकिन इस बार वो रात तक घर नहीं आई तो उनको अनहोनि की अशंका हुई। फिर सुबह जब उसकी तलाश की गई तो कुएं में चारों के शव मिले।

बिलख रहा पति, अब में किसके लिए जिंदा रहूंगा
इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं परिजन और बिलख रहे हैं, महिला का पति प्रधान माली अपने मासूम छोटे-छोटे बच्चों के शव को गोद में रख रो रहा है। बार-बार यही कह रहा है कि विमला तू ने यह क्या कर लिया। अपना बसा बसाया घर उजाड़ लिया। अब में किसके लिए जिंदा रहूंगा।