यह यह शर्मनाक तस्वीर हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में गुरुवार दोपहर सामने आई है। जहां दो दिन के नवजात बच्चे का शव  सुनसान इलाके में एक गंदगी वाले गड्डे में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी । जिसके बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया।

हनुमानगढ़. राजस्थान से एक साल के आखिरी दिन या फिर यूं कहें कि नए साल के एक दिन पहले मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पानी के गड्डे में नवजात का शव पड़ा मिला। मां-बाप ने जानवरों की तरह अपने बच्चे के शव को गंदगी फेंक दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो दिन के नवजात को यूं फेंक दिया
दरअसल, यह यह शर्मनाक तस्वीर हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में गुरुवार दोपहर सामने आई है। जहां दो दिन के नवजात बच्चे का शव सुनसान इलाके में एक गंदगी वाले गड्डे में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी । जिसके बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया और पुलिस नवजात के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।

नवजात के मां-बाप का पता लगा रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि अभी यह पता नहीं कि नवजात को यहां मौत के बाद फेंका गया है या फिर उसकी गड्ढे में फेंकने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। फिलहाल हमने नवजात के परिजनों की तालाश तेज कर दी है। आसपास के रास्ते में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।