लोगों ने मौत के इस गड्डे के अंदर जाकर देखा तो उसमें चिता सजी हुई थी। जिसमें तंत्र-मंत्र की सामग्री रखी हुई थी, पुलिस गड्डे में रखे सामान को देखकर हैरान थी। 

बाड़मेर. राजस्थान में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसको सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। यहां एक तांत्रिक बाबा 8 साल की बच्ची को लेकर गड्डे में कूद गया। इसके बाद उसने आग लगा ली। घटना के कुछ देर बाद दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल दहला देने वाली घटना
दरअसल, यह खौफ वारदात बाड़मेर जिले के बाखासर थाने में निवाण गांव में हुई। जहां किस्तुराराम नाम के तांत्रिक ने 8 साल की बच्ची मंजू के साथ पहले से खोदे गए इस गहरे गड्डे में कूद गया। कूदते उसने आग लगा ली, जिससे दोनों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

मासूम के पिता ने बताई पूरी कहानी
बच्ची के पिता रामचंद्र ने बताया कि बेटी मंजू अपनी ममेरी बहन के साथ घर से कुछ दूर एक रिश्तेदार के घर गई हुई थी। इसी दौरान रास्ते में पहले योजना बनाकर बैठा तांत्रिक बाबा किस्तुराराम उनको रोक लिया। बच्ची को अपने पास बुलाया और घटना को अंजाम दे दिया।

गड्डे में पहले से सजी हुई थी चिता
मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को बरामद किए। इसी दौरान जब गड्डे के अंदर जाकर देखा तो उसमें चिता सजी हुई थी। जिसमें तंत्र-मंत्र की सामग्री रखी हुई थी, पुलिस गड्डे में रखे सामान को देखकर हैरान थी। पूछताछ में पता चला का बाबा तंत्र क्रिया करता था और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि बाबा ने ऐसा क्यों किया।