युवती के परिजनों ने बताया कि महिला शादीशुदा है और एक साल और तीन साल के दो बेटे हैं। वहीं युवक अविवाहित था। दोनों ने से साथ जीने और साथ मरने की खसम खाई थी।  

नागौर. राजथान में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने चलती ट्रेन के सामने कूद गए। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत भी फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर से 50 किलोमीटर दूर जाकर लगाया मौत को गले
दरअसल, यह खौफनाक मामला नागौर जिले के मेड़तारोड डेगाना रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह घटी। जहां बीती रात घर से से गायब हुए युवक और युवती ने एक साथ दुनिया को छोड़ने का मन बना लिया। दोनों घर से एक बाइक से निकले थे घर से करीब 50 किलोमीटर दूर जाकर यह कदम उठा लिया।

महिला के दो बच्चे, जबकि युवक अविवाहित था
युवती के परिजनों ने बताया कि महिला शादीशुदा है और एक साल और तीन साल के दो बेटे हैं। वहीं युवक अविवाहित था। दोनों एक ही कॉलोनी में रहते थे, वह एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवालों के डर से नहीं कर सके। दोनों ने से साथ जीने और साथ मरने की खसम खाई थी।