यह खौफनाक घटना हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में रविवार रात को घटी। यहां पर गगनदीप नाम के युवक ने अपनी बहन इंदिरा की हत्या कर दी। मृतका के पिता मंगा सिंह ने अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

हनुमानगढ़ (राजस्थान). वैलेंटाइन डे की आधी रात को राजस्थान के हनुमानगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक भाई ने सगी बहन की गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी को बहन की गतिविधियों पर यकीन नहीं था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता ने राक्षस बेटे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
दरअसल, यह खौफनाक घटना हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में रविवार रात को घटी। गगनदीप नाम के युवक ने बहन इंदिरा की हत्या कर दी। मृतका के पिता मंगा सिंह ने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

शादीशुदा बहन पर शक करता था भाई
बता दें कि आरोपी बहन के चरित्र पर संदेह करता था। जबकि वह पहले से ही शादीशुदा है। उसको लगता था कि बहन का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। दोनों में कई बार बहस भी हुई थी, लेकिन रविवार रात यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने बहन का मर्डर कर दिया। उप निरीक्षक राम प्रकाश पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। पुलिस ने फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है।