सास मोहनी देवी ने अपनी बहू को ठीक से सब्जी काटने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और बहू जिस चाकू से सब्जी काट रही थी उसी चाकू से अपनी सास पर हमला कर दिया।

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एख सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भांकरोटा में एक बहू ने अपनी सास की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सब्जी कटाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बहू ने अपनी सास पर जनलेवा हमला किया जिस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- जब बीवी के दो प्रेमी और पति की गर्लफ्रेंड एक जगह पर मिले, खून से हुआ दो लव स्टोरी का दर्दनाक अंत

दरअसल, सास मोहनी देवी ने अपनी बहू को ठीक से सब्जी काटने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और बहू जिस चाकू से सब्जी काट रही थी उसी चाकू से अपनी सास पर हमला कर दिया। बहू के सास पर 26 बार चाकू से हमला किया। इसके बाद उसने अपना सामान उठाया और सास को तड़फता छोड़कर अपने मायके चली गई। पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सास को SMS अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

बहू गिरफ्तार
भांकरोटा थानाधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को ममता देवी और सास मोहिनी देवी के बीच में सब्जी काटने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर ममता ने चाकू से सास पर हमला कर दिया। चाकू से हाथ-पैर समेत कंधे पर 26 वार किए। इसके बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

इसे भी पढ़ें- पत्नी ने पहले पी शराब फिर की पति की हत्या, सास से बोली-तेरे बेटे को मार डाला..3 माह पहले हुई थी शादी

पड़ोस के लोग भी दोनों के बीच में कहासुनी सुनकर पहुंच गए। जांच में सामने आया कि दोनों के बीच में आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। इससे पहले भी घर बेचने को लेकर भी विवाद हुआ था। पति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की शादी 14 साल पहले हुई थी। उनके 2 बेटे और 1 बेटी हैं।