हैवानियत का यह मामला दौसा का है। यहां चार महिलाओं के साथ एक ढाबा चलाने वाले ने बलात्कार किया। आरोपी अपने झूठे प्यार के जाल में चारों महिलाओं को फंसाकर अलग-अलग 1 साल से बलात्कार की वारदात को अंजाम दे रहा था और वह उसकी चाल समझ नहीं पाईं। 

दौसा (राजस्थान). देश में तमाम कड़े कानून बनने के बाद भी महिलाओं के साथ अपराध कम होने की जगह बढ़ते चले जा रहे हैं। राजस्थान के दौसा में एक ऐसा चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर एक नहीं बल्कि चार-चार महिलाओं के साथ रेप करने का केस दर्ज हुआ है। वहीं इस सब में हैरानी की बात यह है कि यह सभी महिलाएं एक ही परिवार की बताई जाती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चार बहनों एक बेटी के साथ करता था बलात्कार
दरअसल, हैवानियत का यह मामला दौसा का है। यहां सूर्य मंदिर के पीछे रहने वाली चार महिलाओं के साथ एक ढाबा चलाने वाले विष्णु गुर्जर नाम के युवक ने बलात्कार किया है। आरोपी अपने झूठे प्यार के जाल में चारों महिलाओं को फंसाकर अलग-अलग 1 साल से बलात्कार की वारदात को अंजाम दे रहा था।

ऐसे सामने आया पूरा मामला
जब बड़ी बहन को पता चला कि आरोपी उसके साथ-साथ उसकी छोटी बहनों और बेटी पर भी गंदी नजर डाल रहा है तो पीड़िता ने महिला थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद महिला की दो छोटी बहने और बेटी ने भी हिम्मत की और बताया कि विष्णु उनके साथ भी एक साल से रेप कर रहा है।

चार दिन में सामने आए चारों के रेप के मामले
बता दें कि आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ 21 जनवरी को महिला ने सबसे पहले रेप का केस दर्ज करवाया था। वहीं इसी दिन पीड़िता की एक नाबालिग बहन ने भी केस दर्ज करवाया। उसके दो दिन बाद 23 जनवरी को महिला की तीसरी बहन ने शिकायत करवाई। जबकि 24 जनवरी महिला की बेटी ने अपने साथ हुए बलात्कार की बात पुलिस को बताई।