यह हादसा उस वक्त हुआ है, जब बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की 1077 रेजिमेंट की टुकड़ी अभ्यास करने में व्यस्त थी। हादसे वाली जगह पर फायरिंग के अभ्यास में 5 जवान मौजूद थे, जिसमें से चार इसके शिकार हो गए। गोला दागते ही यह दूर जाने की बजाय बाहर निकलते ही फट गया।

जैसलमेर. राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है, पोकरण फायरिंग रेंज की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां तोप में गोला दागते समय एक गन का बैरल फट गया और BSF का एक जवान शहीद हो गया। वहीं 3 अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जोधपुर रेफर किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विस्फोट होते दूर जा फिके जवान
यह हादसा मंगलवार रात को हुआ है, जहां बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की 1077 रेजिमेंट की टुकड़ी अभ्यास करने में व्यस्त थी। हादसे वाली जगह पर फायरिंग के अभ्यास में 5 जवान मौजूद थे, जिसमें से चार इसके शिकार हो गए। गोला दागते ही यह दूर जाने की बजाय बाहर निकलते ही फट गया। गोला फटते ही तीन जवान दूर जा फिके, जबकि एक में गोली धस गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

सेना के हॉस्पिटल चल रहा घायल जवानों का इलाज
शहीद हुए जवान का नाम सतीश कुमार है जो कि उत्तर प्रदेश आगरा का रहने वाला था। वहीं तीन का इलाज चल रहा है जिनकी हालते खतरे से बाहर है। जबकि पांचवा पूर्ण रूप से सुरक्षित बताया जाता है। 2 घायल जवानों के नाम आबिद अली और महेशचंद्र हैं जो सेना के हॉस्पिटल भर्ती हैं।

कई बार यहां पहले भी हो चुके हैं हादसे
 बीएसएफ के अधिकारियों ने जवान के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के पहले शहीद के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। इसके बाद उनको शव सौंपा जाएगा। बता दें कि सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में यह कोई पहला हादसा नहीं है, इससे पहले भी कई बार यहां अभ्यास के दौरान हादसे हो चुके हैं।