दर्दनाक वारदात बारां जिले के भटवाड़ा गांव से सामने आई है, जहां शराब के नशे में बृजमोहन नाम के बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां भूली बाई की आपसी विवाद के चलते हत्या कर दी। आरोपी गुस्से में आया और ट्रैक्टर स्टार्ट करके लाया और मां के ऊपर चढ़ा दिया।

बारां. राजस्थान से एक कलयुगी बेटे की दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है, जहां एक जवान बेटा इस कदर हैवान बन गया कि उसने अपनी 70 साल की मां को रोंगटे खड़े हो जाने वाली मौत देकर मार डाला। पिता ने आरोपी बेटे की थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां उठ भी नहीं पाईं और निकल गए प्राण
दरअसल, दर्दनाक वारदात बारां जिले के भटवाड़ा गांव से सामने आई है, जहां शराब के नशे में बृजमोहन नाम के बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां भूली बाई की आपसी विवाद के चलते हत्या कर दी। आरोपी गुस्से में आया और ट्रैक्टर स्टार्ट करके लाया और मां के ऊपर चढ़ा दिया। मृतका इस कदर चपेट में आ गई कि वह उठ भी नहीं पाई और प्राण निकल गए।

जरा सी बात पर हैवान बन गया बेटा
बताया जा रहा है कि आरोपी 1 जुलाई की रात शराब के नशे में बाहर से आया हुआ था। इसी दौरान बाहर कच्चे चबूतरे पर पिता छीतर लाल 72 और मां आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर एक अमृतलाल नाम का शख्स भी बैठा हुआ था। आरोपी गुस्से में आया और युवक से कहने लगा कि तू यहां पर क्यों बैठा है और गाली देने लगा। जब पिता ने समझाया तो उनके साथ भी बदतमीजी पर उतर आया। इसके बाद वह अंदर से ट्रैक्टर लेकर आया और युवक पर चढ़ाने लगा, इसी दौरान सामने मां थीं, वह नशे की हालत में यह भी भूल गया कि सामने कौन खड़ा और ट्रैक्टर चढ़ा दिया।