राजस्थान में एक कलयुगी बाप ने इसको कलंकित कर तार-तार कर दिया। हैवान अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। 

झालावाड़ (राजस्थान). पिता-पुत्री का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। लेकिन राजस्थान में एक कलयुगी बाप ने इसको कलंकित कर तार-तार कर दिया। हैवान अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी बेटी को अकेला पाकर करता था रेप
दरअसल, यह घटना रविवार के दिन झालावाड़ जिले के पनवाड थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां बाप की हैवानियत से तंग आकर बच्ची ने अपने मामा के साथ जाकार उसकी शिकायत थाने में की। आरोपी ने एक-दो बार नहीं कई बार इस घटना को अंजाम दिया है। बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरी कर दी है। 

बेटी की बात सुनते ही मां के उड़ गए होश
जानाकारी के मुताबिक, सबसे पहले बेटी ने अपन मां को आपबीती सुनाई थी। बेटी की बात सुनते ही मां के होश उड़ गए। पीड़िता ने रोते हुए कहा- मम्मी जब आप कहीं जाती थीं तो पापा मेरे साथ गंदी हरकतें करते थे। मैं उनका गंदा काम करने के लिए मना करती तो वह मुझको और आपको जान से मारने की धमकी देते थे।