राजस्थान एक ऐसा शर्मानक मामला सामने आया है। जहां तीन कलयुगी बेटा-बहू ने अपनी बुजुर्ग मां पीट-पीटकर हत्या कर दी।

बूंदी (राजस्थान). जिस मां ने बड़ी उम्मीदों के साथ बेटे को पाल पोस कर बड़ा किया कि आगे चलकर यही हमारी बुढ़ापे की लाठी बनेगा। लेकिन राजस्थान एक ऐसा मामला आया है। जहां कलयुगी बेटा-बहू ने अपनी बुजुर्ग मां पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से मां की हत्या
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह वारदात बूंदी जिले के हिंडौली थाना क्षेत्र के बडा नयागांव की रविवार रात सामने आई है। जहां तीन जानवर बेटों ने अपनी मां और पिता को एक दुकान के विवाद के चलते इतने बुरी तरीके से पीटा की। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लाठी-डंडों से माता पिता पर किया ताबड़तोड़ हमला 
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग रामकिशन सैनी की एक दुकान है। जिसमे वह बाइक सिपेयरिंग का काम करता है। लेकिन इस शॉप उनके बेटों की नजर थी। जिसको वह पिता से बल पूर्वक छीनना चाहते थे। इसकी के चलते तीनों ने लाठी डंडों से माता पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें 60 वर्षीय मां वृद्धा कमला बाई की मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों बेटे और बहुओं के खिलाफ दर्ज FIR
जब पड़ोसियों ने इस हमले की जानकारी दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। जहां महिला के शव को बरामद करके उसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।