राजस्थान में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है, जहां बाइक सवार देवर-भाभी और एक मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई। तीनों के शव खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े हुए थे। राहगीरों ने जब उनकी हालत देखी तो वह भी शॉक्ड थे, पुलिस को सूचना देकर घटना स्थल पर बुलाया।

बीकानेर.राजस्थान में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है, जहां बाइक सवार देवर-भाभी और एक मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई। तीनों के शव खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े हुए थे। राहगीरों ने जब उनकी हालत देखी तो वह भी शॉक्ड थे, पुलिस को सूचना देकर घटना स्थल पर बुलाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ही झटके में मर गए एक ही परिवार के 3 लोग
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा बीकानेर जिले में नेशनल हाईवे 62 पर शुक्रवार देर रात हुआ। जहां सुनील नाम का युवक अपनी बीमार भाभी इमरती और उसकी बेटी राधिका को बाइक से इलाज कराने लूणकरणसर से बीकानेर जिला अस्पताल ले जा रहा था। वह घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे की पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी लगते पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर मोर्चरी में रख दिए और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।

मां के सीने से चिपकी हुई थी मासूम बच्ची
मृतक के परिजनों ने बताया कि पोती राधिका का अचानक रात को पेट दर्द हो रहा था। जब दर्द कम नहीं हुआ तो चाचा अपनी भतीजी को 80 किलोमीटर दूर इलाज कराने रात में ही रवाना हो गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान बच्ची के पिता घर पर नहीं था। वह अपने खेत में काम पर गया था। राहगीरो ने बताया कि हादसे के बाद तीनों के शव एक-दूसरे के पास पड़े हुए थे, मासूम बच्ची मां के सीने से चिपकी हुई थे और उनके शरीर से खून बह रहा था। शवों की हालत इतनी बुरी थी कि पहचाना भी मुश्किल हो रहा था।