राजस्थान से पति-पत्नी के विवाद का अनोखा मामल सामने आया है। जहां छुट्‌टी पर घर आए सेना के जवान की पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पति की बस इतनी गलती थी कि उसने पत्नी को दिल्ली घुमाने ले जाने को लेकर मना जो कर दिया था।

बाड़मेर. राजस्थान से पति-पत्नी के विवाद का अनोखा मामल सामने आया है। जहां छुट्‌टी पर घर आए सेना के जवान की पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पति की बस इतनी गलती थी कि उसने पत्नी को दिल्ली घुमाने ले जाने को लेकर मना जो कर दिया था। बस यही बात इतनी बुरी लगी की उसने पहले तो पति को कमरे में बंद किया, फिर लोहे के सरिए और लाठी-डंडों से पीटा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति ने जब 50 हजार नहीं दिए तो बिफर गई पत्नी
दरअसल, यह मामला बाड़मेर शहर का है। जहां इंडियन आर्मी में नौकरी करने वाला चूनाराम जनवरी में दो महीने के लिए छुट्‌टी पर घर आया है। शुक्रवार को पत्नी नोजी देवी ने पति से दिल्ली घूमने ले जाने को कहा और 50 हजार रुपए इसके लिए मांगे। लेकिन जवान बच्चों की परीक्षा पास होने के चलते जाने से मना कर दिया। बस इतनी सी बात पर महिला बिफर गई।

कमरे में बंद कर लोहे के सरिए से पीटा
महिला ने पहले अपने मायके के फोनकर भाइयों को घर बुलाया और फिर सभी ने मिलकर जवान चूना राम को पीटने की योजना बनाई। इसके लिए पत्नी ने पति को कमरे में बंद कर दिया और लोहे के सरिए से पिटाई कर दी। करीब चार-पांच घंटे पिटाई के बाद पत्नी और उसके पीहर वाले वहां से भाग गए।

पति ने पुलिस को बताई पत्नी की करतूत
युवक ने अगले दिन यानि 12 मार्च की रात पुलिस थाने पहुंच पत्नी सहित 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी फोन पर किसी से बात करती थी। मैं जब भी छुट्‌टी आता हूं वह आए दिन विवाद करती है। अगर में फोन पर बात करने के लिए मना करती तो मुझे दहेज के केस में फंसाने की धमकी देती है। जब मैंने उसे और उसके मायके वालों को 50 हजार रुपए नहीं दिए तो भाइयों के साथ बुलाकर पीटने लगे। चूनाराम की शादी 13 साल पहले नोजी देवी के साथ हुई थी। इनका एक 11 साल का बेटा और ढाई साल की बेटी है।