रुपए देकर लाया दुल्हन शादी के दूसरे दिन गई मायके तो वापस नहीं आई। तनाव के चलते युवक ने किया सुसाइड पड़ोसियों ने नही देखी आजतक दुल्हन की शक्ल

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है गुरुवार रात को शहर की सारण की गली में एक युवक ने घर पर ही फंदा डालकर सुसाइड कर लिया।मृतक शुभम सोढाणी की शादी 9 अप्रेल को हुई थी। जिसकी दुल्हन अगले दिन ही मायके चली गई थी। जिसके बाद वापस नहीं लौटी। माना जा रहा है कि इसी के चलते तनाव में आकर शुभम ने सुसाइड किया होगा। शहर पुलिस ऑफिसर कन्हैयालाल ने बताया कि गुरुवार देर शाम सारण की गली निवासी शुभम सोढाणी (30) की घर में पंखे से लटककर सुसाइड करने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वह फंदे से झूलता हुआ मिला। जिसे नीचे उतारकर मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की गई है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कचोरी की दुकान पर करता था काम, बाहर रहता है परिवार

ऑफिसर ने बताया कि मृतक के परिवार वाले दूसरे शहर में रहते हैं। यहां वह कचोरी की दुकान पर काम करते हुए अपनी चाची व चचेरे भाई के साथ रहता था। शाम को ही वह दुकान से घर लौटा। जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी पर घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस उसके परिवार के सदस्यों को वहां लेकर आई। जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया।

दो लाख रुपए में लाया था दुल्हन


शुभम के पिता प्रमोद सोढ़ाणी ने बताया कि उसकी शादी दलालों के जरिये दो लाख रुपये देने पर हुई थी। दुल्हन हिसार से लाई गई थी। जो शादी के दूसरे दिन ही अपने मायके चली गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। दलाल से संपर्क किया तो उन्होंने भी कोई ठीक ठाक जवाब नहीं दिया। दुल्हन के परिवार वालों से बात की तो उन्होंने भी फोन उठाना बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि शुभम को शराब पीने की लत भी थी। शराब के नशे में उसने सुबह पिता से भी झगड़ा किया था।

गुपचुप में हुई शादी
शुभम की शादी गुपचुप में हुई। जिसकी भनक पड़ोसियों तक को नहीं लगी। उसके सुसाइड के बाद ही यह बात पड़ोसियों तक पहुंची। आस-पास के लोगों ने बताया कि उन्होंने उसकी दुल्हन को देखा ही नहीं है।