कोटा जिले की मोस्ट वांटेड इस महिला का नाम मीनाक्षी जैन उर्फ मीना अरोड़ा (41) है। जिसे राजस्थान पुलिस ने दिल्ली के अशोक नगर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।

कोटा (राजस्थान). कोटा पुलिस ने एक बेहद शातिर और धोखाधड़ी के कई मामलों में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। वह पिछले दो सालों से फरार चल रही थी। जिसे पकड़ने के लिए तीन थानों की पुलिस लगी हुई थी। महिला तीनों ही थानों की टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल थी। इतना ही नहीं उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम भी रखा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोटा पुलिस ने दिल्ली से महिला को किया गिरफ्तार
दरअसल, कोटा जिले की मोस्ट वांटेड इस महिला का नाम मीनाक्षी जैन उर्फ मीना अरोड़ा (41) है। जिसे राजस्थान पुलिस ने दिल्ली के अशोक नगर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। धोखाधड़ी में तो वह इतनी शातिर है कि उसने अपने पूर्व पति के माकान को हड़पने के लिए फर्जी तरीके से कागजात तक बना लिए थे।

शादी भी हो गई, बेटा भी..फिर भी पति को लगा दी चपत
आरोपी महिला के पूर्व पति मुकेश अरोड़ा ने 2019 में महिला की शिकायत जवाहर नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने कहा था कि मीना अरोड़ा से उसकी शादी 1999 में हुई थी। बाद में एक बेटा भी हुआ, लेकिन कुछ समय बाद वो आए दिन विवाद करने लगी। जिसके चलते दोनों का तलाक हो गया। फिर उसने दिल्ली के एक युवक को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ विवाह कर लिया।

इसे भी पढ़ें-11वीं के छात्र ने किया सुसाइड: लिखा- सिर्फ सिंगर अरिजीत सिंह पूरी कर सकते हैं मेरी अंतिम इच्छा

बार-बार बदल लेती थी अपनी लोकेशन
पीड़ित युवक ने बताया कि कुछ समय बाद महिला अपने दूसरे बेटे को पढ़ाने के बहाने कोटा आई और मेरे पुराने घर में रहने लगी। इसी दौरान उसने उस मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर मकान अपने नाम करवा लिया। उसके खिलाफ कोटा के ही अन्य की लोगों ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए फरार हो गई। अपना नंबर भी बदल लिया और दिल्ली का पता भी चेंज कर लिया। पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए बार बार लोकेशन बदलती रहती थी। उसके दूसरे पति का भी कहीं कोई पता नहीं चल सका। हालांकि पुलिस उसपर नजर बनाए हुई थी। मौका देखते ही उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें-शॉकिंग: वो दुल्हन बनने वाली थी, लेकिन पहले ही कर दिया कत्ल..सारी पसलियां निकालीं, गर्दन भी काट डाली..