राजस्थान के राजसमंद जिलें में रक्षाबंधन मनाने पीहर जाते समय सड़क किनारे घायल लेपर्ड दिखा। बस फिर क्या था महिला ने तुरंत अपने थैले से राखी निकाली और रक्षासूत्र बाध बना लिया भाई। इसके बाद वन विभाग को जानकारी दी गई। देखिए वीडियो

राजसमंद (राजस्थान). प्रदेशभर में रक्षाबंधन का त्योहार पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के बाद आज यानि शुक्रवार 12 अगस्त के दिन भी बहनें अपने भाइयों को राखी बांध रही है। इसी बीच राजस्थान में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक लेपर्ड को राखी बांधी है। गनीमत की बात तो यह है कि लेपर्ड ने इस दौरान महिला पर हमला भी नहीं किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाइयों को राखी बांधने पीहर जा रही थी, तब दिखा लेपर्ड
मामला राजसमंद जिले का है। खेड़ा गांव की रहने वाली महिला लीला अपने पति के साथ गाड़ी में बैठकर पीहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे एक घायल लेपर्ड सड़क किनारे चलते हुए दिखाई दिया। ऐसे में उसने पति को गाड़ी रोकने की बात कही। पति के गाड़ी रोकते ही महिला लेपर्ड के पास गई। और उसके पैर पर राखी बांधी। महिला ने इसका वीडियो भी बनाया है। जो सोशल मीडिया पर डला हुआ है। इस मौके पर सबसे खास बात यह रही कि लेपर्ड ने महिला पर हमला तक नही किया।

घायल था तेंदुआ, तभी शहर की तरफ आया
दरअसल लेपर्ड किसी कारण से घायल हो गया था। जो आबादी की तरफ आ गया था। जिसके बाद लोग उसका वीडियो भी बनाने लग गए थे। महिला के राखी बांधने के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी। करीब 2 घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जो लेपर्ड को अपने साथ इलाज के लिए जिला मुख्यालय के गई। जहां उसका इलाज जारी है।

दरअसल राजसमंद जिले के घने जंगलों में कई लेपर्ड हैं। टेरिटोरियल फाइट होने के चलते यह घायल हो जाते है। जो रास्ता भटककर कर आबादी की तरफ चले आते हैं। वहीं कई बार शिकारी इनका शिकार करने के चक्कर में इन्हे घायल कर देते हैं।

यह भी देखें- जयपुर में मौत का लाइव वीडियो: दोस्त फोटो क्लिक कर रहा था, फिर जो हुआ उसे देख सहम जाएंगे