राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि विपक्षी पार्टिया देश में अस्थिरता पैदा कर रही हैं और देश में भाईचारा बिगड़ने के काम कर रही है 

जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि विपक्षी पार्टिया देश में अस्थिरता पैदा कर रही हैं और देश में भाईचारा बिगड़ने के काम कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विश्व संवाद केंद्र द्वारा रविवार को ''संशोधित नागरिकता कानून तथ्य एवं हमारा कर्तव्य'' विषय पर आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोंधित करते हुए कुमार ने कहा कि जो लोग संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे, वे जब सत्ता में थे तो देश को आगे नहीं बढ़ने दिया और अब वे इसका विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां देश मे अस्थिरता पैदा कर रही हैं, लेकिन अब देश के लिए परीक्षा की घड़ी है। कुमार ने कहा कि हम लोगों को शांति, सौहार्द बनाने के लिए मिल जुलकर प्रयास करने होंगे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)