बीकानेर के एक सरकारी स्कूल के टीचर की शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। टीचर बच्चियों को अश्लील फोटोज दिखाता था। शिकायत करने पर डराता-धमकाता भी था। 

बीकानेर, राजस्थान. यहां के एक सरकारी स्कूल के टीचर की शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। यह टीचर दो महीने पहले ही इंटर्नशिप पर आया था। एक छात्रा का आरोप है कि वो अश्लील फोटोज दिखाता था। शिकायत करने की बात कहने पर डराता-धमकाता था। इस मामले में स्कूल में हंगामा होने के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


और भी बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप...
मामला शहर के मुक्ताप्रसाद राजीव नगर के सरकारी स्कूल से जुड़ा है। बुधवार को कुछ परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि एक टीचर बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करता है। आरोपी टीचर धर्मेंद्र डरके मारे स्कूल में छुप गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताते हैं कि आरोपी दो महीने पहले ही स्कूल इंटर्नशिप करने आया था। टीचर पर आरोप है कि वो बच्चियों को मोबाइल में अश्लील फोटोज दिखाता था। कुछ लड़कियों ने जब इसकी शिकायत करने की बात कही, तो उसने डरा-धमकाकर उन्हें चुप करा दिया। लेकिन एक लड़की ने साहस दिखाकर अपने घर पर यह बात बता दी।