राजस्थान के बाड़मेर से दिल दहला देने वाली वारदात सामन आई है। जहां बदमाश ने एक बुजुर्ग के घर में घुसकर जमकर पीटा और उसके नाक-कान काट साथ में ले गया। गंभीर हालत में बुजुर्ग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकी उसने तलाक होने के बाद अपनी बेटी की दूसरी शादी कर दी थी। 

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर से बेहद खौफनाक खबर सामने आई है। तलाक होने के बाद पिता ने अपनी बेटी की दूसरी शादी क्या कर दी... पहला पति इतना तिलमिलाया कि उसने अपने ससुर के कान और नाक काट दी और अपने साथ ले गया। इसकी जानकारी जब परिवार के अन्य लोगों को लगी तो बेहद गंभीर हालत में बुजुर्ग को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरु कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे जिले की पुलिस में हडकंप मचा हुआ है। एसपी ने इस पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूसरी शादी करने पर बेटी के पिता को दी दिल दहलाने वाली सजा
दरअसल, पूरा घटनाक्रम बाडमेर जिले के सेडवा थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि सुखराम विश्नाई के साथ यह घटना हुई है उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया हैं वह आदर्श सोनड़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि सुखराम की बेटी की शादी कुछ साल पहले उसने गांव में ही की थी। लेकिन दामाद अक्सर शराब पीकर बेटी से मारपीट करता था तो बेटी को तलाक दिला दिया। काफी समय से बेटी घर में ही रह रही थी। कुछ सप्ताह पहले सुखराम ने अपनी बेटी की दूसरी जगह पर शादी कर दी। इस शादी के बाद से पहले ससुराल वाले गुस्सा थे। वे लगातार धमकियां दे रहे थे। 

पहले पति ने पिता के नाक-कान काटे और फिर साथ ले गया...
मंगलवार रात खेत से घर लौटने के बाद सुखराम को उन लोगों ने रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। चाकू से नाक और कान काटे। पीछा करने पर पैर तोड़ दिए और अचेत हालत में वही फेंक गए। बुधवार तड़के इसकी सूचना पुलिस और परिवार को मिली तो बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार शाम होने आने पर यह पूरा घटनाक्रम सामने आया। बुधवार रात पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं बाडमेर में ही कुछ दिन पहले शिव थाना क्षेत्र में भी एक बुजुर्ग के कान और नाक काटे गए थे।

यह भी पढ़ें-शादी के 5 महीने बाद ही प्रेग्नेंट पत्नी को बेरहमी से दी मौतः इतने चाकू मारे की आंते बाहर आ गई-तोड़ दी खोपड़ी