राजस्थान से रिश्तों को तार-तार करने वाला ऐसा मामला सामने आया है, जो शायद पहले कभी नहीं सुना होगा। यहां एक भीतीजे ने अपनी चाची से छेड़छाड़ करने के लिए उनकी आंखों और होंठ पर फेवीक्विक चिपका दी। जिससे वो ना चीख सखीं और ना ही कुछ देख पाईं।

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला के रिश्ते में लगने वाले भतीजे ने ही उसके साथ छेड़खानी करने के लिए ऐसी हरकत की जिससे वो ना तो कुछ बोल पा रही है और ना ही अपनी आंख खोल सकती है। फिलहाल महिला का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। चौंकाने वाला कांड जब पुलिस ने देखा तो उनके भी होश उड़ गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1 सेकंड में ही चिपक गईं आंख और होंठ, फिर रात 12 बजे की छेड़छाड़
दरअसल, यह हैरान करने वाली घटना भरतपुर के बयाना इलाके की है। यहां 17 नवंबर गुरुवार रात एक 32 साल की महिला अपने घर में दो बच्चों के साथ सो रही थी। रात करीब 12:00 बजे गांव का ही रहने वाला एक युवक जो महिला का भतीजा लगता था वह घर में घुस आया। जिसने नींद में ही महिला के होंठ और आंखों पर फेविक्विक डाल दी। जिससे 1 सेकंड में ही उसके आंख और होंठ चिपक गए। इसके बाद छेड़छाड़ करने लगा।

महिला खुद के बचाव के लिए चीख भी नहीं सकी
 महिला ने खुद के बचाव के लिए काफी चिल्लाने की कोशिश भी की। लेकिन होंठ बंद होने के चलते उसकी आवाज ही नहीं निकल पाई। वहीं आरोपी युवक ने महिला का मंगलसूत्र भी तोड़ लिया। लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसे एक जोर से धक्का दिया और फिर बड़ी मुश्किल से जोर से चिल्लाई तो थोड़ी आवाज आई। यही आवाज सुनते ही परिवार के लोग वहां पहुंच गए और आरोपी भाग गया।

पीड़ित की एक आंख अभी चिपकी हुई, दिखना हुआ बंद
वहीं घटना के बाद अब तक महिला की आंख और होंठ चिपके हुए हैं। जिसे इलाज के लिए भरतपुर के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। महिला का पति कई सालों से बेंगलुरु में रहकर नौकरी करता है। जो घटना के बाद अब अपने गांव लौट गया है। वहीं पुलिस ने मौके से एक पेंचकस और एक फेवीक्विक की खाली ट्यूब बरामद की है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में थानेदार 14 साल से कर रहा है महिला का रेप, करतूत छिपाने के लिए दिए 8 लाख रु.