जयपुर से साल के दूसरे दिन बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक मामा ने अपनी सगी 24 साल की भांजी को दर्दनाक मौत देते हुए हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदे पर लटक गया। बताया जा रहा था कि दोनों में अवैध संबंध थे।

जयपुर. राजधानी जयपुर में देर रात बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 24 साल की विधवा भांजी को उसके मामा ने जान से मार दिया। वायर से उसका गला घोट दिया और उसकी हत्या कर दी। इससे पहले उसे खाने में चूहे मारने की दवाई भी दी गई ताकि वह अचेत हो जाए। यह मौत का तांडव यहीं नहीं रुका, भांजी को मारने के बाद मामा ने भी खुद की जान देने की कोशिश की। वह कमरे में फंदे से लटका मिला । हालांकि उसे नीचे उतार लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 साल की विधवा भांजी को मामा ने क्यों दी खतरनाक मौत
 इस पूरे घटनाक्रम की जांच जवाहर सर्किल थाना पुलिस कर रही है। जवाहर सर्किल पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर में सेक्टर 8 में महेंद्र खत्री के मकान में किराए पर रहने वाले परिवार में यह सब कुछ हुआ । चांदनी 24 साल की थी और उसका एक बेटा भी है । उसके पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी । उसके बाद चांदनी अपने माता-पिता के साथ जयपुर में रह रही थी। जो घर किराए पर लिया गया था उसी घर में एक कमरे में चांदनी का मामा विजय भी रह रहा था।

मामा और भांजी के बीच में अवैध संबंध थे...
 चांदनी डब्ल्यूटीपी में स्थित कपड़ों के एक शोरूम में सेल्सवुमन थी। परिवार के अन्य लोग भी अलग-अलग काम में जाते थे । पुलिस का मानना है कि संभवतः मामा और भांजी के बीच में अवैध संबंध थे, इसी के चलते मामा ने भांजी की हत्या कर दी । हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में माता पिता के बयान फिलहाल पुलिस ने दर्ज नहीं किए हैं। 

माता-पिता ने अंदर झांक कर देखा तो फंदे पर लटक रहा था शव
 पुलिस ने बताया कि सोमवार रात सभी लोग अपने अपने कमरों में सोने चले गए। लेकिन आज सवेरे जब 9:00 बजे तक चांदनी बाहर नहीं निकली तो उसका कमरा धक्का मारकर खोला गया। पता चला उसकी लाश कमरे में पड़ी है। परिवार के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही मामा विजय के कमरे से कुछ आवाज आई । चांदनी के माता-पिता ने अंदर झांक कर देखा तो विजय फांसी के फंदे पर लटका हुआ तड़प रहा था ।

पुलिस कर रही पूछताछ
पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत नीचे उतारा गया और उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवाहर सर्किल पुलिस ने बताया कि वह अचेत हालत में है उसका बयान फिलहाल दर्ज नहीं हो सके। इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही पुलिस का कहना है चांदनी के शव का पोस्टमार्टम कराकर फिलहाल परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़े- नर्स ने वीडियो कॉल कर दिखाया अपना प्राइवेट पार्ट, फिर डॉक्टर को घर बुलाकर करने लगी ऐसी हरकतें