राजस्थान के जोधपुर में 2 साल के बच्चे के किडनैप का शॉकिंग मामला सामने आया है। गनीमत रही कि पुलिस की तत्परता से बदमाश 2 घंटे के अंदर ही बच्चे को छोड़कर भाग निकला।

जोधपुर, राजस्थान. यहां 2 साल के बच्चे के किडनैप और फिर उसे लावारिश छोड़कर भागने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना रविवार को शहर के चौपसनी एरिया में हुई। दरअसल, पुलिस की सर्चिंग के चलते आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग निकला। हालांकि CCTV फुटेज के आधार पर उसे पकड़ लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के अनुसार रविवार को चौपासनी एरिया में रहने वाले एक मजदूर का 2 साल का मासूम झोपड़ी के बाहर खेल रहा था। उसकी मां अंदर काम कर रही थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और बच्चे को गोद में उठाकर वहां से भाग निकला। जब मां को बच्चा नहीं मिला, तो उसने शोर मचाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे CCTV फुटेज खंगाले तो एक शख्स उसे ले जाते दिखा। आरोपी की पहचान गणपत सोनी के रूप में हुई। उसे दो घंटे में ही पकड़ लिया गया।

अपने बच्चे को सकुशल पाकर मां की आंखों से आंसू निकल गए। रविवार को बच्चे का जन्मदिन भी था। लिहाजा पुलिस अधिकारियों ने थाने में ही उसका जन्मदिन मनाया।