कुछ समय पहले तक यह युवक अपनी संभावित शादी को लेकर बेहद खुश था। यह हैदराबाद में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन में वहां फंस गया। जब लौटा, तो सीधे मंगेतर से मिलने चला गया। मंगेतर के साथ मूवी देखी और शॉपिंग की। लेकिन इस दौरान उसे मंगेतर का रवैया कुछ ठीक नहीं लगा। मंगेतर के साथ जोधपुर घूमने के बाद जब युवक घर लौटा, तो तनाव में था। उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें मंगेतर का राज़ खोलते हुए आत्महत्या कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाली, राजस्थान. अपनी मंगेतर की ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया। उसमें मंगेतर की ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी बयां की। कुछ समय पहले तक यह युवक अपनी संभावित शादी को लेकर बेहद खुश था। यह हैदराबाद में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन में वहां फंस गया। जब लौटा, तो सीधे मंगेतर से मिलने चला गया। इससे पहले मंगेतर के साथ मूवी देखी और शॉपिंग की। लेकिन इस दौरान उसे मंगेतर का रवैया कुछ ठीक नहीं लगा। मंगेतर के साथ जोधपुर घूमने के बाद जब युवक घर लौटा, तो तनाव में था। उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें मंगेतर का राज़ खोलते हुए आत्महत्या कर ली।

एक दिन पहले ही मंगेतर से मिलकर गांव आया था..
लॉकडाउन के चलते युवक अपने गांव आया था। शनिवार को वो अपनी मंगेतर से मिला। लेकिन रविवार रात उसने सुसाइड कर ली। सोमवार को सोशल मीडिया पर उसका वीडियो सामने आया। इसमें उसने अपनी मंगेतर और मंगेतर की बहन पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। उसने कहा कि मंगेतर ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक अमरलाल आगलेचा सोजत थाना क्षेत्र के बिलावास गांव का रहने वाला है। उसकी सगाई बिलाड़ा गांव की एक युवती से हुई थी। मृतक के बड़े भाई पारस ने बताया कि वो 5 जून को मंगेतर से मिलने बिलाड़ा गया था। 6 जून की रात को वो घर लौट आया। लेकिन आने के बाद से वो परेशान था। घर आकर उसने खाना खाया। फिर सोने चला गया। अगले दिन उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली।

8 मिनट के वीडियो में बताई दास्तां..
युवक ने सोशल मीडिया पर 7.58 मिनट का एक वीडियो वायरल किया। इसमें बताया कि वो मंगेतर के साथ मार्च के पहले हफ्ते में जोधपुर घूमने गया था। आरोप है कि मंगेतर ने तीन बार में उससे डेढ़ लाख रुपए ले लिए। जब वो मूवी देखने गया..मंदिर गया..इस दौरान भी मंगेतर ने उससे पैसे लिए। मंगेतर उसे ब्लैकमेल करके 5 लाख रुपए मांग रही थी। युवक ने माना कि वो उसे पसंद करता था। लेकिन मंगेतर ने पैसे न देने पर उसे और उसके दोस्तों को गैंगरेप में फंसाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें
लॉकडाउन में दूसरे शहर में फंस गया था यह लड़का, वहीं बनाए डांस के कुछ वीडियो और बना गया 'करोड़पति' 

रियल मर्दानी: गर्भवती होने पर भी एके-47 लिए नक्सलियों से लोहा लेती रही यह लेडी कमांडो, अब बनी मां

हर तस्वीर एक हौसला है, ये दुनिया के सबसे ताकतवर लोग हैं, आपको इनमें क्या दिखता है?

लॉकडाउन में बड़े काम आई यह देसी जुगाड़, ये तस्वीरें आपके दिमाग की भी बत्ती जला देंगी

सक्सेस स्टोरी: 37 साल आर्मी का गौरव बढ़ाया, 58 की उम्र में वो पद हासिल किया, जो चांद पर पहुंचने जैसा