घर लौट रही अकेली युवती को 8 आरोपियों ने किडनैप कर बनाया अपनी हवस का शिकार, घटना का बनाया वीडियो, वारयल करने की धमकी देकर कराया ये काम। जानिए पूरा मामला.....

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के रींगस थाना इलाके में एक युवती के साथ गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। आठ लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया साथ ही हैरानी की बात ये है कि उनके इस गुनाह में दो महिलाएं भी सहयोगी रही। जो आरोपियों के साथ मिलकर पीड़ित को एक गाड़ी में बैठाकर अंजान जगह ले गई। जहां नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर आठ लोगों ने उसके साथ बारी बारी से रेप किया। इतना ही इस घटना का उन आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर जाते समय किया किडनेप
पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में पेश होकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि वह रींगस से अपने गांव के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी एक गाड़ी में बैठकर उसके पास आकर रूके। उन्होने मुझे जबरजस्ती अपनी गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद वह वाहन को किसी अंजान जगह ले गए। वहां रुककर मुझे नशीली कोल्ड ड्रिक पिला दिया। जिसके बाद में बेहोश हो गई और आरोपियों ने मेरी इस हालत का फायदा उठाते हुए मेरे साथ गलत काम किया। रींगस थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही मामले की जांज की जा रही है, साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वीडियो बनाकर, कोरे कागज पर कराएं साइन

पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके रेप का वीडियो भी बना लिया। जिसे उसे दिखाते हुए उन्होंने उसे वायरल करने की धमकी भी दी। इससे बचने के लिए खाली कागज देते हुए उस पर हस्ताक्षर करने को कहा। युवती का कहना है कि बदनामी के डर से उसने उन कागजों पर हस्ताक्षर कर दिए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े- दरिंदे हथियार लेकर घर में घुसे, फिर बार-बारी किया गैंगरेप, बोले-'अब बदला पूरा', पढ़िए राजस्थान की शॉकिंग घटना