राजस्थान में रेप के मामले बढ़ते ही जा  रहे है। वहां अब आरोपी लड़कियों के साथ नाबालिग बालकों को भी अपनी हवस का शिकार बनाने लगे हैं। ताजा मामला सीकर का है जहां एक होस्टल के वॉर्डन ने ऐसी हरकत करने की कोशिश की। जाने पूरा मामला...

सीकर. राजस्थान में लगातार बढ़ रहे केस ने सोचने पर मजबूर कर दिया है। वहां अब नाबालिग लड़कियां ही नहीं लड़के भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन उन्हें भी दुष्कर्म का शिकार बनाया जा रहा है। उनके अंजान होने का फायदा उठाते हुए वहशी- दरिंदे बहला फुसलाकर उनके साथ गंदी हरकतें कर रहे हैं। ताजा मामला सीकर जिले से सामने आया है। जहां शहर के एक हॉस्टल में नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें आरोप है कि हॉस्टल वार्डन ने ही वहां रुम लेकर रह रहे 16 साल के बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। मामले में नाबालिग के पिता ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्राइवेट पार्ट दिखाकर की अश्लील हरकत

उद्योग नगर थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि बताया कि नाबालिग के पिता ने थाने में पेश होकर रिपोर्ट दी है। जिसमें उसने बताया कि उसका 16 साल का बेटा पिपराली रोड स्थित एक निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। जहां वार्डन ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उन्होने आरोप लगाया कि वार्डन ने नाबालिग के सामने नग्न होकर उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। बच्चे के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश भी की। पिता ने मामले में वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पोक्सो एक्ट में दर्ज हुआ मामला, जांच शुरू
मामले की जांच करने वाले थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि पिता की रिपोर्ट पर मामला पोक्सो एक्ट में दर्ज किया गया है। जिसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। मामले में हॉस्टल के मालिक व वार्डन दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर हॉस्टल वार्डन के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े- पर्यटन नगरी रणथंभौर में गैंगरेप: ओबराय होटल की महिला कर्मचारी से दो इंप्लॉईयों ने की हरकत,दोनों हुए अरेस्ट