राजस्थान के सीकर में एक किसान की हुई दर्दनाक मौत। खेत में काम करते हुए ट्रैक्टर गिरा कुएं में। वजह थी काम करने के समय आया हुआ फोन कॉल। जानिए पूरा मामला....

सीकर (sikar). 7 सदस्यों का परिवार पाल रहे किसान की किसानी कार्य के दौरान मौत हो गई। घर में बवाल बच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुखः यहीं खत्म नहीं होता...खेत में किसानी के दौरान किसान ने जो ट्रैक्टर काम में लिया था, वह नया था और अभी उसे एक महीना भी नहीं हुआ था। 15 दिन पहले ही वह लोन पर ट्रैक्टर लिया था। उसकी पहली किश्त तक नहीं चुकी थी। पूरा घटनाक्रम राजस्थार के सीकर जिले में स्थित नीमकाथाना कस्बे का है। बुधवार शाम यह हादसा हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खेत जोतते समय फोन आया और हो गई मौत 

दरअसल, नापावाली गांव में रहने वाले 35 साल के दिनेश शर्मा के साथ यह हादसा हुआ। वो अपने खेत में बुधवार दोपहर से काम कर रहा था। ट्रैक्टर और अन्य मशीनरी से ट्रैक्टर की जुताई में व्यस्त दिनेश के पास शाम के समय किसी का फोन आया। फोन पर बात करने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ा और बिना मुंडेर के कुएं में ट्रैक्टर समेत वो गिर गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने क्रेन की मदद से शव को और ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

7 जून को ही लिया था नया ट्रैक्टर, अभी तो पहली किश्त भी नहीं गई थी...

ग्रामीणों ने बताया, दिनेश के परिवार में 7 सदस्य हैं। वह अकेला कमाने वाला था। परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। अभी 7 तारीख को ही उसने नया ट्रैक्टर और कुछ मशीनरी लोन पर ली थी। ट्रैक्टर का पूजन करने के बाद उसे काम में लेना शुरू ही किया था। अगले महीने की 7 तारीख को पहली किश्त जानी थी। उससे पहले यह हादसा हो गया। लोगों ने बताया- आसपास के क्षेत्र में इस तरह के करीब एक दर्जन से ज्यादा कुएं हैं जो बिना मुंडेर के हैं। इनमें पहले भी हादसे होते रहे हैं। प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है और फिर से एक हादसा हो गया।