राजस्थान के सीकर जिले से पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। जहां युवक की गर्लफ्रेंड ने उसकी पत्नी को कॉल कर धमकी दी है कि अगर तूने पति को नहीं छोड़ा तो वह जिंदगी नरक बनाकर रख देगी। महिला ने पति और युवती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के सदर थाना इलाके में एक विवाहिता ने अपने पति पर वीडियो कॉल पर गर्ल फ्रेंड दिखाकर उससे शादी करने की धमकी देकर दहेज की मांग व मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि गर्लफ्रेंड ने भी उसे पति को तलाक या पांच लाख रुपए देने की मांग की। जो नहीं देने पर घर में रहना मुश्किल करने की धमकी भी दी। पति व सास ने खाना व कपड़े ना देकर कमरे में भी बंद रखा। अब पीहर आने पर वापस रखने व दिया गया दहेज लौटाने से भी इन्कार कर रहे हैं। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दहेज के लिए किया खूब प्रताडि़त
पीडि़ता शारदा ने रिपोर्ट में बताया कि 17 दिसंबर 2013 को पुरा बड़ी निवासी मनोज कुमार मील से उसकी शादी हुई थी। तब से मनोज व सास दुर्गादेवी उससे दहेज मांग करते हुए मारपीट कर रहे थे। इस पर उसके पिता ने दो बार में ढाई लाख रुपए दिए। वहीं, दो बेटियों के जन्म पर भी 71 हजार रुपए नगद तथा सोने- चांदी के गहने व सामान दिया। पर इसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई। मारपीट करने के साथ उन्होंने उसे कपड़े व खाना तक देना बंद कर दिया। परिजनों की समझाइश पर एक बार उन्होंने अपनी गलती भी मानी पर फिर वही ढाक के तीन पात वाले हालात हो गए।

ससुर की मौत पर मांगी वाशिंग मशीन, गर्ल फ्रेंड ने दी धमकी
विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि मई महीने में जब उसके ससुर की मौत हुई तो शोक जताने आए पीहरवालों से पति व सास ने उस समय भी वाशिंग मशीन मांग ली। जो देने पर फिर रुपये मांगने लगे। 16 जून को उसके साथ मारपीट कर उसे कमरे में भी बंद कर दिया। इस पर भाई अशोक उसे घर ले गया तो ससुराल पक्ष के लोग समझाइश कर उसे वापस ससुराल ले गए। पर इसके बाद भी मनोज नहीं माना। पांच लाख रुपए नहीं देने पर तलाक देने की बात कहते हुए उसने पूजा नाम की लड़की से विडियो कॉल पर बात करवाते हुए उससे शादी की बात कही। आरोप है कि पूजा ने भी विवाहिता को पति को तलाक देने या पांच लाख रुपए देने के लिए धमकाया। नहीं देने पर जिंदगी बर्बाद करने की चेतावनी दी। इसके बाद मनोज ने उसके पीहरवालों से भी गाली गलौच कर उसे फिर कमरे में बंद कर दिया। जिसकी जानकारी पर परिवार वाले जब घर पहुंचे तो उसे रखने से मना करते हुए दहेज लौटाने से भी मना कर दिया। विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई व दहेज वापसी दोनों की मांग की है।

यह भी पढ़ें-सास-बहू को पूजा में न्यूड बैठाया, बाबा कहता- माताजी का आदेश है, सारे कपड़े उतारने पड़ेंगे और फिर...