राजस्थान के दौसा से खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक विधवा महिला ने थानेदार पर 14 साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

दौसा. राजस्थान पुलिस के एक थानेदार की हरकत के कारण पूरे महकमे पर दाग लगा है। शुक्रवार देर रात दौसा जिले की एक विधवा महिला ने जिले के ही एक थानेदार के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करके इसकी जांच एडिश्नल एसपी को दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर जांच आगे बढ़ा दी है। थानेदार को जल्द गिरफ्तार करने की बात भी पुलिस कह रही है। बता दें, आरोपी जिले की पुलिस लाइन में तैनात है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वर्दी का रौब दिखाकर थानेदार कर रहा था दरिंदगी

दौसा महिला थाना पुलिस ने बताया- आरोप लगाने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। जिसपर आरोप लगा है वो पुलिसकर्मी एएसआई पद पर है। वह सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़िता ने बताया- कुछ साल पहले उससे मुलाकात हुई थी। उसके बाद बातचीत और मुलाकात होने लगी। इसी दौरान आरोपी वर्दी का रौब दिखकर लगातार शोषण करने लगा। विरोध करने पर वह मारने पीटने लगा।। पीछा छुड़ाने की कोशिश करती तो रुपयों की मांग करने लगा। 

मुंह बंद रखने के लिए महिला को दे चुका है 8 लाख रुपए

पीड़िता के मुताबिक, 14 साल के दौरान वो करीब 8 लाख रुपए मुझसे ले चुका है। उसके पास मेरी कुछ प्राइवेट फोटोज भी हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद अब आरोपी पुलिसकर्मी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

यह भी पढ़ें-कलेक्टर को गैंगस्टर ने भेजा लेटर, कहा- SP को बोलो मेरी गैंग को परेशान ना करें, अभी धंधा मंदा है...