राजस्थान में महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। दो दिन के अंदर सिर्फ सीकर जिले में यह तीसरा मामला सामने आया है। जहां सास के साथ सो रही बहू से छेड़छाड़ की गई। आरोपी बाद में महिला की एक उंगली दांत से तोड़कर भाग गया।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके में एक विवाहिता के घर में घुसकर उसके साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसके घर में घुसकर उसे दबोच लिया और उसके कपड़ों के अंदर हाथ डालकर प्राइवेट पार्ट छूते हुए उसे जमीन पर गिराकर गलत काम करने लगा। बचाने आई बुजुर्ग सास पर भी हमला लिया। मामले में विवाहिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरवाजा खोलते ही पकड़े बाल, सास को भी पीटा
खंडेला पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि रविवार की रात वह घर में अपनी बुजुर्ग सास के साथ थी। इसी दौरान रात करीब 9 बजे एक युवक घर में घुसकर दरवाजा खटखटाने लगा। इस पर उसने पहले तो अंदर से नाम पूछा। नहीं बताने पर जब उसने दरवाजा खोला तो युवक ने तुरंत उसके बाल पकड़कर उसे नीचे जमीन पर गिरा दिया और कपड़ों के अंदर हाथ डालकर अश्लील हरकत की। उसने उसकी अंगुली को भी दांतों से काट लिया। जिससे उसमें फ्रेक्चर हो गया। जब वह चिल्लाई तो आवाज सुनकर बुजुर्ग सास भी मौके पर पहुंची। जिसने बीचबचाव किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। काफी संघर्ष के बाद वह घर से भागा। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक दिन में दूसरा मामला
खंडेला थाने में बलात्कार के प्रयास का एक दिन में ये दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पहले एक महिला ने डॉक्टर पर बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाया था। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि दोपहर में सिर दर्द होने पर वह चिकित्सक से दवा लेने गई थी। जहां चिकित्सक ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। बाद में उलाहना देने गए पति व बहन के साथ भी मारपीट की। पुलिस इस मामले में भी जांच कर ही है।


यह भी पढ़ें-हुस्न की हसीना से सावधान: जो Video कॉल पर बात करते-करते उतार देती कपड़े, एक राज के लिए सबकुछ करने को तैयार

यह भी पढ़ें-डॉक्टर और नर्स की ड्रर्टी कहानी: पति के इलाज के बहाने मिलते, फिर चेट पर दिखाते प्राइवेट पार्ट...अब ट्विस्ट