पिता-पुत्र का रिश्ता सबसे मजबूत माना जाता है। लेकिन राजस्थान में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने इन रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। जहां एक जवान बेटे ने अपने बाप की खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। 

राजसमंद (राजस्थान). पिता-पुत्र का रिश्ता सबसे मजबूत माना जाता है। लेकिन राजस्थान में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने इन रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। जहां एक जवान बेटे ने अपने बाप की खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जरा सा विवाद मौत तक पहुंच गया
दरअसल, यह खौफनाक वारदात राजसमंद जिले में सोमवार की आधी रात को सामने आई है। जहां पिता पेमाराम और उसके बेटे अमराराम में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लेकिन यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेटे ने धारदार हथियार से बाप पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई।

सामने नहीं आई हत्या के पीछे की वजह
जब तक परिवार के अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से रात को ही फरार हो चुका था। कमरे में चारों तरफ खून ही खून बिखरा था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी अमराराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दिवेर थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह ने बताया, मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। आरोपी के मिलने के बाद ही हत्या के पीछे वजह सामने आ पाएगी। आखिर बेटे ने पिता को मारने के लिए इतना बढ़ा कदम क्यों उठाया।