सोशल मीडिया पर एक टीचर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गांववाले उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टीचर रात को अपने स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा से मिलने पहुंचा था। जिसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया था।


गंगानगर (राजस्थान). सोशल मीडिया पर एक टीचर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गांववाले उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टीचर रात को अपने स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा से मिलने पहुंचा था। जिसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों के सामने आ गई टीचर की करतूत
दरअसल, ये घटना, श्रीगंगानगर जिले के एक गांव में मंगलवार रात की बताई जा रही है। जब सादुलशहर के एक निजी स्कूल का टीचर रात को अपने ही विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा से मिलने के लिए शहर से गांव पहुंचा था। जैसे ही ग्रामीणों को उसकी करतूत के बारे में पता चला तो उन्होंने उसको मौके पर पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई करने लगे। 

स्कूल की लड़कियों पर गंदी नजर रखता है टीचर
हालांकि इस मामले में अभी तक लड़की की तरफ और उसके घरवालों का कोई बयान नहीं आया है। इसके बावजूद भी ग्रामीणों ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, अध्यापक पर दूसरी अन्य छत्राओं के साथ गलत हरकत और गंदी नजर रखने के आरोप पहले भी लग चुके हैं।