लोगों ने घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में तीन मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं और 3 को घायल अवस्था में बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जयपुर (Rajasthan) । निर्माणाधीन फैक्ट्री की तीसरी मंजिला छत गिरने से 6 मजदूर दब गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक तीन मजदूरों की मौत हो चुकी है। यह हादसा रविवार को दोपहर बाद सांगानेर में हुआ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
सीतापुरा आईटी पार्क रोड के पास सांगानेर में फैक्ट्री बनाने का काम चल रहा था। इसके लिए तीसरी मंजिल आरसीसी की छत डालने का काम चल रहा था। तभी, छत गिर गई और उस छत के नीचे यानी दूसरी मंजिल व ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रहे लगभग 6 मजदूर उसके नीचे दब गए।

निजी अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज