राजस्थान के उदयपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। जहां 25 अगस्त की सुबह 5ः30 बजे घर में सो रही बुजुर्ग महिला को उसके ही पड़ोसी ने कुल्हाड़ियों से काट डाला। उसकी चीख सुन बचाने आए बेटे को भी आरोपी ने उस पर भी  हमला कर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। 

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर में घर में सो रहे ठीक मां बेटे की हत्या करने का मामला सामने आया है। पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने ही बुजुर्ग महिला पर कुल्हाड़ी से जोरदार वार किया। जिसके चीखने की आवाज उसके बेटे ने सुनी तो वह मां को बचाने के लिए वहां आ गया। लेकिन पड़ोसी युवक ने बेटे पर भी वार कर दिया। दोनों मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब दूसरे पड़ोसियों को इस बात का पता लगा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं घटना के बाद अब आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में सो रहे थे दोनो, आरोपी ने सोते में ही किया हमला
पुलिस के उदयपुर के लसाडिया में केसरी मीणा और उसका बेटा लोकल लाल अपने घर में आंगन में सो रहे थे। आज सुबह करीब 5:30 बजे के लगभग पड़ोसी युवक मेघराज उनके घर पर घुसा। जिसने सबसे पहले केसरी पर हमला किया। ऐसे में जब केसरी चिल्लाई तो अंदर से उसका बेटा भी वहां आ गया। ऐसे में मेघराज ने लोगरलाल पर भी वार कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सुबह जब आसपास के पड़ोसी वहां पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बाकी परिजनों को वहां बुलाकर बातचीत की। साथ ही शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। माना जा रहा है कि पड़ोसी युवक मेघराज साइको है। कुछ दिनों पहले उसका पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद था। ऐसे में इसी बात को लेकर उसने यह हत्या की है। हालांकि पुलिस अभी भी मामले में कुछ कहने से बच रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

वार इतना जबरदस्त कि पूरे आंगन में खून के छींटे
पड़ोसी युवक मेघराज ने दोनों मां-बेटे पर इस बुरे तरीके से वार किए कि घर का पूरा आंगन खून के छींटे से भर गया। फर्श और दीवार पर खून के छींटे ही जीते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही जिन बिस्तर पर मां बेटे सोए हुए थे वह भी खून के रंग में रंग चुके हैं।

यह भी पढ़े- जयपुर रेलवे स्टेशन पर 5 दरिंदों ने महिला से पूरी रात किया गैंगरेप, सुबह निर्वस्त्र थाने पहुंची तो दहल गई पुलिस