उदयपुर में हुए बर्बर मर्डर में पकड़े गए  आरोपियों  के मामले में नए खुलासे सामने आ रहे है। जिनमें उनका संपर्क विदेशों से था तो कहीं उन्होने वहां से ट्रेनिंग ली थी। NIA की जांच में उनके मोबाइल से अरब देशों के कई लोगों के मोबाइल नंबर मिले है। एजेंसी मामले की जांच करने में लगी है।

उदयपुर ( udaipur).राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह ने खुलासा किया है कि दोनों हमलावर पाकिस्तान और कई अरब देशों के लोगों के कांटेक्ट में थे। जिनके मोबाइल में कई देशों के लोगों के मोबाइल नंबर भी मिले थे। फिलहाल एनआईए पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विदेशी संगठन से भी जुड़े है दोनों आरोपी
प्रारंभिक जांच में सामने आए हैं कि दोनों आरोपी पिछले कुछ सालों से दावते इस्लामी संगठन से जुड़े हुए हैं जो मूल रूप से पाकिस्तान का है। इन्हीं के संपर्क में आकर 2014 से 15 के बीच दोनों आरोपी मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस नेपाल के रास्ते पाकिस्तान के कराची भी गए यहां 15 दिन उन्होंने ट्रेनिंग भी ली इसके बाद राजस्थान में आकर आतंकी हरकतें शुरू की।

पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का संगठन के लोगों ने पूरी तरीके से ब्रेनवाश कर दिया था। आरोपियों ने अपने ग्रुप में लोगों को जोड़ने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया। जिसमें उन्होंने कई युवाओं को शामिल भी किया था। दोनों आरोपी उदयपुर और आसपास के इलाकों में लोगों को भड़काऊ वीडियो भेज कर उनका ब्रेनवाश करने में लगे हुए थे। पुलिस इन व्हाट्सएप ग्रुप की चैट भी खंगालने में लगी है।

जानिए क्या है पूरा मामला...क्यों और कैसे किया मर्डर
बत दें कि कल मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब रियाज जब्बार और गोस मोहम्मद टेलर कन्हैयालाल की दुकान में पहुंचे थे। जाते ही उन्होंने कहा कि हमें कपड़े सिलवाने है। तो कन्हैया ने दोनों का नाप लेना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद एक ने तलवार से दनादन कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। जबकि दूसरा इस घटना का वीडियो बनाता रहा। वह चीखता-चिल्लाता रहा और दरिंदे हमला करते रहे। तालिबानी तरीके से मर्डर कर दिया गया। इतने बेरहमी से वार किया की गला काट दिया। बता दें कि पूरा मामला 10 दिन पहले नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने को लेकर था। यह पोस्ट कन्हैयालाल के बेटे ने पोस्ट किया था। इसी बात से गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया गया।

 यह भी पढ़ें- कन्हैयालाल के हत्यारों ने 2014 में करांची से ली थी ट्रेनिंग, सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन

इसे भी पढ़ें- उदयपुर हत्याकांड में अब तक का 15 बिग अपडेटः हत्यारों की गिरफ्तारी से लेकर NIA की एंट्री तक...