भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर राजस्थान के भरतपुर पहुंचे। जहां वह एक नशे के खिलाफ अभियान में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने जवाहर लाल नेहरू और गांधी परिवार के खिलाफ विवादित बयान दिया है। जिस पर राजस्थान में बहर छिड़ गई है।

भरतपुर (राजस्थान). मंत्री का नाम है कौशल किशोर...। केंद्रीय मंत्री हैं और कुछ समय से नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इसी तरह के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे राजस्थान के भरतपुर शहर में आए थे और यहां पर मंत्री की जुबान फिसल गई। गांधी परिवार पर हमले कर दिए उन्होनें...। मीडिया पर जो बयान दिया अब वह वायरल हो रहा है। कौशल किशोर के नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये सब कह गए कौशल किशोर.... 
कौशल किशोर ने मीडिया के सामने कहा कि उनका बेटा 2020 में उनको छोड़कर चला गया। वह कम उम्र में था लेकिन नशे की गिरफ्त में उसकी जान चली गई। उसकी चिता को आग देते समय मैने प्रण लिया था कि नशे के खिलाफ अभियान शुरु करूंगा और पूरे देश में युवाओं को इससे दूर करूंगा। इसी क्रम में वे देश के कई राज्यों में कार्यक्रम कर रहे हैं और नशे से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। 

नेहरू -गांधी के लिए बोल गए ये विवादित बयान
मंत्रीजी अब भरतपुर में हुए एक कार्यक्रम में वे गांधी परिवार पर जुबानी हमला कर बैठे। नश मुक्ति अभियान से जुड़े कार्यक्रम में उन्होने कहा कि नेहरू सिगरेट पीते थे। गांधी जी का एक लड़का नशा करता था....। उनका दावा है कि अगर किताबों में पढ़ेंगे या देखेगें तो इस बारे में पता भी चल जाएगा। अब कौशल किशोर के ये बयान नई बहस छेड़ सकते हैं। किशोर ने अपने बेटे के लिए कहा कि मैं सांसद रहा, पत्नी एमएल थी। लेकिन उसके बाद भी अपने जवान बेटे को नशे से वापस नहीं ला सके। हमने उसे खो दिया। इसिलए मैं अब नहीं चाहता हूं कि कोई और मां-बाप इस तरह से अपने बच्चों खो दें। कौशल किशोर भारत सरकार में आवासन और शहरी कार्य के राज्य मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के मंत्री का छलका दर्द, मैं सांसद-पत्नी विधायक, फिर भी बेटे को नहीं बचा पाया...आप नहीं करना वो गलती