राजस्थान में मानवता के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी ससुर ने अपनी बहू के साथ रेप किया। जब पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात पति को बताई तो उसने भी सारी हदें पार कर दीं।

झालावाड़ (राजस्थान). कहते हैं ससुर-बहू का रिश्ता बाप-बेटी की तरह होता है। लेकिन राजस्थान में इसी पवित्र रिश्ते को एक युवक ने कलंकित कर दिया है। जहां एक महिला ने अपने ससुर पर उसके साथ ज्यदती का आरोप लगाया है। साथ ही पति को भी हिरासत में लेने के लिए FIR कराई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति ने भी दिया हैवान ससुर का साथ
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना झालावाड़ जिले में दांगीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार की रात सामने आई है। जहां एक महिला के साथ उसके सगे ससुर ने बलात्कार किया। जब पीड़िता ने यह बात अपने पति को बताई तो उसने अपने पिता को कुछ कहने की बजाय उल्टा पत्नी के साथ मारपीट कर की।

बहु ने पुलिस को बताई ससुर की शर्मनाक करतूत
जब पति ने भी साथ नहीं दिया तो महिला ने पुलिस के पास जाकर मदद की गुहार लगाई है। युवकी ने अपनी शिकायत में कहा- रात करीब 9 बजे उसका ससुर भंवरलाल खेत में काम की कहकर उसको साथ ले गया। वहां जाकर उसने मेरे साथ जबरदस्ती की। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद यह सारी बात अपने पति और ननद को बताई तो वह मेरे साथ मारपीट करने लगे। जिसके चलते मैं परेशान होकर मायके चली गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।